थाना पचोखरा में 123 मुकदमाती मालों का विनष्टीकरण

फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में थाना पचोखरा पुलिस द्वारा विभिन्न वर्षों के अभियोगों से संबंधित 123 मुकदमाती मालों का निस्तारण करते हुए विनष्टीकरण किया गया।

यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के नेतृत्व में दिनांक 30 दिसंबर 2025 को की गई। निस्तारित मालों में तमंचा, कारतूस, जुआ सामग्री, परचेजात, जामातलाशी व अन्य मुकदमाती सामान शामिल हैं। पुलिस के अनुसार यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।