Chandauli News:चकिया विकासखंड के इस गांव की क्षेत्र पंचायत सदस्य के निधन पर आयोजित की गई शोक सभा, ब्लॉक प्रमुख अन्य सदस्यों ने दी श्रद्धांजलि

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चकिया।भीषमपुर क्षेत्र की बीडीसी सदस्य आरती खरवार का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही विकासखंड परिसर में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।

शोकसभा की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख शंभू नाथ यादव ने की। इसमें एडीओ समाज कल्याण, एडीओ विजय शंकर, एडीओ आईएसबी अवधेश कुमार, रंगलाल, फूलचंद पाल, हिमांशु पाठक, कुंवरजीत पटेल सहित बड़ी संख्या में बीडीसी सदस्य और ब्लॉक कर्मचारी मौजूद रहे।

वक्ताओं ने आरती खरवार के कार्यकाल को याद करते हुए उन्हें सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और जनसमस्याओं के प्रति सजग रहने वाली जनप्रतिनिधि बताया। उनके असमय निधन को क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति करार दिया गया।शोकसभा के समापन पर, उपस्थित जनों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।