फिरोजपुर मंडल के 11 कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया! सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी.....

उत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक नर सिंह ने उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार से दिल्ली मुख्यालय तथा उत्तर रेलवे के 6 मंडलों (दिल्ली, लखनऊ, मुरादाबाद, अम्बाला, जम्मू तथा फिरोजपुर) के कुल 154 अधिकारियों तथा कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य करने हेतु पुरस्कृत किया। फिरोजपुर मंडल के 11 कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया। प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक नर सिंह ने पुरस्कृत रेलकर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन रेलकर्मियों ने अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन कर अपने सेवा को उत्कृष्ट व बेहतर बनाया है।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने पुरस्कृत रेलकर्मियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।