दिल्ली किशनगंज स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य

सुगम रेल संचालन हेतु दिल्ली किशनगंज स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य

रेल यातायात प्रभावित रहेगा

उत्तर रेलवे के दिल्ली मण्डल पर दिल्ली किशनगंज स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है।

इस कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने दी जानकारी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 54411, रेवाडी-मेरठ छावनी रेलसेवा जो दिनांक 23.02.26 से 03.03.26 तक (09 ट्रिप) रेवाडी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग दिल्ली छावनी - पटेलनगर - दिल्ली सराय रोहिल्ला - नई दिल्ली होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा दयाबस्ती, विवेकानंदपुरी हॉल्ट, दिल्ली किशनगंज व सदर बाजार स्टेशनों पर ठहराव नही करेगी।

2. गाडी संख्या 14030, मेरठ छावनी- श्रीगंगानगर रेलसेवा जो दिनांक 23.02.26 से 03.03.26 तक (09 ट्रिप) मेरठ छावनी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग नई दिल्ली- दिल्ली सराय रोहिल्ला - पटेलनगर - दिल्ली छावनी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा सदर बाजार, दिल्ली किशनगंज, विवेकानंदपुरी हॉल्ट, व दयाबस्ती स्टेशनों पर ठहराव नही करेगी।

3. गाडी संख्या 12439, नांदेड- श्रीगंगानगर रेलसेवा जो दिनांक 22.02.26 व 01.03.26 को (02 ट्रिप) नांदेड से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग ओखला, लाजपत नगर,पटेल नगर, दयाबस्ती एवं शकूरबस्ती होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा नई दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नही करेगी।

4. गाडी संख्या 12485, नांदेड- श्रीगंगानगर रेलसेवा जो दिनांक 23.02.26, 26.02.26 व 02.03.26 को (03 ट्रिप) नांदेड से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग ओखला, लाजपत नगर,पटेल नगर, दयाबस्ती एवं शकूरबस्ती होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा नई दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नही करेगी।

5. गाडी संख्या 14619, अगरतला-फिरोजपुर छावनी रेलसेवा जो दिनांक 26.02.26 को (01 ट्रिप) अगरतला से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद, तिलकब्रिज, हजरत निजामुद्दीन, दिल्ली सफदरजंग,दयाबस्ती एवं शकूरबस्ती होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा नई दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नही करेगी।

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 12481, दिल्ली- श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 23.02.26 से 03.03.26 तक (09 ट्रिप) दिल्ली के स्थान पर शकूरबस्ती स्टेशन से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली-शकूरबस्ती स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 12482, श्रीगंगानगर-दिल्ली रेलसेवा जो दिनांक 23.02.26 से 03.03.26 तक (09 ट्रिप) श्रीगंगानगर से प्र्रस्थान करेगी वह रेलसेवा शकूरबस्ती स्टेशन तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा शकूरबस्ती -दिल्ली स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

3. गाडी संख्या 14731, दिल्ली- बठिंडा रेलसेवा दिनांक 23.02.26 से 03.03.26 तक (09 ट्रिप) दिल्ली के स्थान पर शकूरबस्ती स्टेशन से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली-शकूरबस्ती स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

4. गाडी संख्या 14732, बठिंडा -दिल्ली रेलसेवा जो दिनांक 23.02.26 से 03.03.26 तक (09 ट्रिप) बठिंडा से प्र्रस्थान करेगी वह रेलसेवा शकूरबस्ती स्टेशन तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा शकूरबस्ती -दिल्ली स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

रीशडयूल रेलसेवा (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 15909, डिब्रूगढ- लालगढ रेलसेवा दिनांक 27.02.26 एवं 01.03.26 को डिब्रूगढ से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

नोटः-पूर्व में जारी विज्ञप्ति के अनुसार उपरोक्त गाडी संख्या 15909, डिब्रूगढ- लालगढ रेलसेवा दिनांक 28.02.26 को कोहरे के कारण रद्द रहेगी।