नागपुर अंतर मंडलीय नाट्य प्रतियोगिता–2025 का भव्य आयोजन

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के तत्वावधान में कार्मिक विभाग, नागपुर द्वारा अंतर मंडलीय नाट्य प्रतियोगिता?2025 का भव्य आयोजन दिनांक 19 दिसंबर 2025 को नागपुर स्थित मंगल मंडप, कडवी चौक में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विभिन्न मंडलों के प्रतिभागियों ने एकांकिका (नाटक), मोनो एक्ट, एकल अभिनय एवं मिमिक्री जैसी विधाओं में अपनी रचनात्मक एवं अभिनय प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। तत्पश्चात निर्णायक मंडल का परिचय कराया गया। वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी उदय कुमार भारती द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया। प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन एवं मार्गदर्शन माननीय अपर मंडल रेल प्रबंधक, नागपुर श्री राजेश चिखले द्वारा किया गया।

दिन के प्रथम सत्र में मोनो एक्ट / एकल नाट्य प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने सामाजिक, सांस्कृतिक एवं समसामयिक विषयों पर प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया। भोजनावकाश के उपरांत प्रतियोगिता पुनः आरंभ हुई, जिसमें एकल अभिनय एवं मिमिक्री की सशक्त प्रस्तुतियों ने सभागार को तालियों से गूंजायमान कर दिया।

सायंकालीन सत्र में मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक, नागपुर दीपक कुमार गुप्ता का आगमन हुआ। दीप प्रज्वलन एवं स्वागत के पश्चात विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने रेलवे कर्मचारियों की छिपी हुई सांस्कृतिक प्रतिभा की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन कर्मचारियों में रचनात्मकता, आपसी समन्वय, सकारात्मक सोच एवं कार्य-जीवन संतुलन को बढ़ावा देते हैं।

कार्यक्रम के अंत में निर्णायक मंडल के निर्णयानुसार विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह का समापन वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

अंतर मंडलीय नाट्य प्रतियोगिता?2025 : पुरस्कार विवरण

1. नाटक (एकांकिका) अवधि 30 मिनट

प्रथम पुरस्कार : खाप नागपुर

द्वितीय पुरस्कार : ग्रहण रायपुर

तृतीय पुरस्कार : ब्रेन वॉश रायपुर

विशेष पुरस्कार (एकांकिका)

सर्वोत्तम बाल कलाकार : ए. ओमीशा राव (ब्रेन वॉश)

सर्वोत्तम अभिनेता : निलेश अक्कर (ब्रेन वॉश)

सर्वोत्तम अभिनेत्री : प्रियंका फुल्लेले (फ्लाइंग रानी)

सर्वोत्तम सहायक अभिनेता : अवनीश त्रिपाठी (खाप)

सर्वोत्तम सहायक अभिनेत्री : मधुरीमा पहाड़ी (खाप)

सर्वोत्तम संगीत : पंकज भवते (खाप)

सर्वोत्तम दिग्दर्शन : अवनीश त्रिपाठी (खाप)

सर्वोत्तम नेपथ्य : बृजनंदन सिंह (फ्लाइंग रानी)

सर्वोत्तम वेशभूषा एवं रूपसज्जा : मिनल चौकसे (अर्धसत्य)

2. मोनो एक्ट (5 मिनट)

प्रथम पुरस्कार : पंकज भवते

द्वितीय पुरस्कार : तनुश्री चौबे

तृतीय पुरस्कार : धीरज सोनी

3. मिमिक्री (5 मिनट)

प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए

4. समग्र विजेता

यह प्रतियोगिता न केवल रेलवे कर्मचारियों के लिए एक सशक्त सांस्कृतिक मंच सिद्ध हुई, बल्कि इससे रेलवे परिवार में सांस्कृतिक चेतना, सौहार्द, टीम भावना एवं उत्साह का व्यापक संचार भी हुआ।