नागपुर मंडल में रेलवे प्रशासन–यूनियन की चतुर्थ पी.एन.एम. बैठक संपन्न

रेलवे कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं एवं विभिन्न मुद्दों के निवारण हेतु नागपुर मंडल में प्रतिवर्ष रेलवे प्रशासन एवं मान्यता प्राप्त यूनियनों के मध्य पी.एन.एम. बैठकों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में वर्ष?2025 की चतुर्थ पी.एन.एम. बैठक का आयोजन गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक के सभागृह में किया गया।बैठक की अध्यक्षता दीपक कुमार गुप्ता, मंडल रेल प्रबंधक द.पू.म.रे. नागपुर द्वारा की गई। मजदूर कांग्रेस यूनियन की ओर से इंदल दमाहे, मंडल समन्वयक एवं संयुक्त महासचिव द.पू.म.रे. नागपुर की गरिमामयी उपस्थिति रही।बैठक में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी द्वारा वर्ष?2025 के दौरान कर्मचारी हित में किए गए कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि वर्ष के दौरान 800 से अधिक कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ प्रदान किया गया। साथ ही MACP योजना के अंतर्गत 411 कर्मचारियों को वेतनवृद्धि से लाभान्वित किया गया। इसके अतिरिक्त, इसी माह 625 कर्मचारियों को पदोन्नति देने का प्रस्ताव है, जिसे नववर्ष के उपहार स्वरूप वेतनवृद्धि के रूप में प्रदान किया जाएगा।कार्मिक विभाग द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि वर्ष?2025 में HRMS Grievance Portal के माध्यम से प्राप्त कुल 3282 शिकायतों का 25 दिनों के भीतर सकारात्मक निराकरण किया गया। इसके अलावा, विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर 13 Grievance Camp-cum-Medical Camp आयोजित किए गए तथा 23 उम्मीदवारों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई।पी.एन.एम. बैठक में यूनियन द्वारा उठाए गए कुल 68 मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई, जिनमें से अधिकांश का रेलवे प्रशासन द्वारा संतोषजनक समाधान किया गया। शेष मुद्दों के संबंध में रेलवे प्रशासन ने निर्धारित समय-सीमा में निपटारा करने का आश्वासन दिया।उक्त बैठक में राजेश चिखले, अपर मंडल रेल प्रबंधक,उदय कुमार भारती, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, विभिन्न शाखाओं के अधिकारीगण एवं यूनियन के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।