फिरोजपुर। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी पेंशन अदालत का आयोजन किया! सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी....

फिरोजपुर। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी पेंशन अदालत 15 दिसम्बर को रेलवे अधिकारी क्लब, फिरोजपुर में आयोजित की गयी। पेंशन अदालत, उत्तर रेलवे के प्रत्येक मुख्यालय, मंडल कार्यालय तथा औघोगिक यूनिट में सेवानिवृत्त/स्वैच्छिक सेवा निवृत्त तथा मृत कर्मचारियों के सेटलमेंट केसों की सुनवाई हेतु आयोजित की जाती है। फिरोजपुर मंडल में पेंशन अदालत मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। सेवानिवृत स्वैच्छिक सेवा निवृत्त एवं मृत कर्मचारियों के परिवारों की ओर से कुल 43 शिकायतें प्राप्त हुई, सभी का निस्तारण उसी समय कर दिया गया। पेंशन से संबंधित शिकायतों के अलावा पेंशनर की अन्य शिकायतों का निपटारा भी उसी समय कर दिया गया। सभी सेवानिवृत्त कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन के सभी प्रतिनिधि संतुष्ट थे तथा सभी ने पेंशन अदालत के कार्य की प्रशंसा की। पेंशन अदालत में अपर मंडल रेल प्रबंधक नितिन गर्ग, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी साक्षी सिंह, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक राहुल देव, मंडल कार्मिक अधिकारी बिजेंद्र कुमार एवं कार्मिक तथा लेखा-शाखा के कर्मचारी भी उपस्थित थे।