साइबर ठगी के शिकार पीड़ितो के पांच लाख रूपये कराए वापस  

महेश प्रताप सिंह (ब्यूरो चीफ)

कानपुर । पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के बिरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे पुलिस उपायुक्त पश्चिम दिनेश त्रिपाठी के निर्देशन में साइबर सेल पश्चिम जोन टीम द्वारा वर्ष 2025 माह नवंबर में साइबर फ्राड की घटनाओं पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कुल 5 लाख रूपए पीड़ितों के खातों में वापस कराए तथा लगभग 7 लाख रूपए विभिन्न खातों में फ्रीज कराए गए। एवं अन्य प्रकरणों में साइबर ठगी के शिकार हुए पीड़ितों के लगभग 4 लाख रूपए वापस कराने के लिए माननीय न्यायालय के समक्ष आदेश हेतु आवेदन प्रस्तुत कराए गए हैं। जिसमें आम जन मानस द्वारा पुलिस उपायुक्त पश्चिम दिनेश त्रिपाठी व साइबर सेल पश्चिम जोन टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। साइबर ठगी में गवांए पैसे खाते में वापस पाकर पीड़ितों के चेहरे खिल उठे।