अम्बाला मण्डल कार्यालय में मनाया गया गया संविधान दिवस

अम्बाला मण्डल में संविधान दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम मण्डल कार्यालय के प्रांगण में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता मण्डल रेल प्रबंधक,विनोद भाटिया ने की। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के संविधान निर्माताओं के अथक परिश्रम को याद किया गया इसके उपरांत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया।मण्डल रेल प्रबंधक ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान भारतीय लोकतंत्र की आत्मा है, जो हमें न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुत्व के सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी रेलवे कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे संविधान में निहित मूल्यों को अपने दैनिक कार्यों में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने यह भी कहा कि संविधान दिवस हमें अपनी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है तथा यह सुनिश्चित करने का अवसर देता है कि हम देशहित, पारदर्शिता, सेवा भावना और नागरिक अधिकारों की रक्षा के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहें।

कार्यक्रम में समस्त विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने संविधान के प्रति निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की शपथ दोहराई।