ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हरदोई नगर कार्यकारिणी का गठन, हर्षराज सिंह राहुल बने अध्यक्ष, पत्रकारों व शुभचिंतकों ने दी बधाई

हरदोई। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की नगर इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन गुरूवार को जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बबलू की अध्यक्षता में किया गया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से स्वराज एक्सप्रेस एवं टीवी 100 के संवाददाता हर्षराज सिंह राहुल को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके चयन पर उपस्थित पत्रकारों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी।
नई कार्यकारिणी में संरक्षक के रूप में दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार फैजी खान को मनोनीत किया गया। उपाध्यक्ष पद पर न्यूज़ नेशन के अजय वीर सिंह, नेटवर्क 10 के जिला संवाददाता विराट सिंह व सिटी अपडेट न्यूज़ के उबैद खान को जिम्मेदारी दी गई। महामंत्री पद के लिए इंडिया वॉइस के जिला संवाददाता आनंद त्रिवेदी तथा इंडिया रिपब्लिक के ब्यूरो चीफ निखिल कुमार को चुना गया।
नक्षत्र न्यूज के जिला प्रमुख इंद्रेश दीक्षित को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं संगठन मंत्री के रूप में अमित त्रिवेदी, मीडिया प्रभारी के रूप में आशीष सिंह राजा तथा नगर मंत्री पद पर धीरज सिंह व पीडी न्यूज के सुशांत सिंह को नियुक्त किया गया। इंडिया डेली लाइव के सौरभ त्रिपाठी को वरिष्ठ सदस्य तथा मोहम्मद इक़बाल को विधि प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई।
कार्यक्रम में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती और पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।