सुधीर चतुर्वेदी तीसरी बार सेतु निगम पैनल के बने अधिवक्ता

आलापुर (अंबेडकर नगर) | विधान सभा क्षेत्र आलापुर अन्तर्गत ग्राम भूपतिपुर कोड़रहा निवासी सुधीर चतुर्वेदी को लगातार तीसरी बार सेतु निगम में पैनल अधिवक्ता बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। मालूम हो उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक के निदेशक भाजपा नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी के पुत्र सुधीर चतुर्वेदी को लगातार तीसरी बार उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड में पैनल अधिवक्ता बनाया गया है जिसकी जानकारी उनके भाई सुनील चतुर्वेदी ने दी है। सुधीर चतुर्वेदी स्टैंडिंग काउंसिल उत्तर प्रदेश सरकार, पैनल एडवोकेट उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम लिमिटेड, पैनल एडवोकेट उत्तर प्रदेश राज्य भण्डार निगम लिमिटेड पैनल एडवोकेट उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड और लगातार तीसरी बार सेतु निगम में पैनल अधिवक्ता बनाए गए हैं। सुधीर चतुर्वेदी को पूर्व विधायक अनीता कमल,अभय सिंह मोनू, कन्हैया सिंह,डाॅ. संजय सिंह,पप्पू प्रजापति,मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह उर्फ कन्हैया सिंह,पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रकाश चंद्र शुक्ल,महेंद्र तिवारी,कृष्ण भगवान मिश्र,ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह,विकास तिवारी,ओंकारनाथ सिंह,पवन कुमार द्विवेदी,विपिन दूबे, लालमणि गोंड, संजय शर्मा,मो.शाहिद अंसारी,राम विनय वर्मा,विशाल सिंह,अमित गिरि,राधे मोहन शुक्ला,राधेश्याम पाण्डेय,महेंद्र विष्णु पाण्डेय,प्रिंस वर्मा,श्रीकान्त कन्नौजिया,अंगद उपाध्याय,जितेंद्र उपाध्याय,पंकज शुक्ला,पंकज तिवारी,राजेंद्र सिंह पप्पू,भंवरनाथ विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने बधाई दी है।