जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य प्रगति पर,आंशिक रद्द मार्ग परिवर्तित रेलसेवाओं में संशोधन

यात्रियों की सुविधा हेतु जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य प्रगति पर

पूर्व में प्रभावित आंशिक रद्द/मार्ग परिवर्तित रेलसेवाओं में संशोधन

जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के अन्तर्गत स्टेशन यार्ड में एयर कोनकोर्स फेज 2 का कार्य प्रगति पर है। फेज 2 के अन्तर्गत विभिन्न तकनीकी कार्यो हेतु दिनांक 09.11.25 से 12.12.25 तक ब्लॉक लिया जा रहा है। जिसकेे कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उपरोक्त कार्य हेतु उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी.

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 14814, भोपाल-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 24.11.25 को रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 12181, जबलपुर-अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 21.11.25 से 08.12.25 तक (18 ट्रिप) जबलपुर से प्रस्थान करेगी वह सवाईमाधोपुर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा सवाईमाधोपुर-अजमेर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 12182, अजमेर- जबलपुर रेलसेवा दिनांक 22.11.25 से 09.12.25 तक (18 ट्रिप) अजमेर के स्थान पर सवाईमाधोपुर से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर- सवाईमाधोपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 18207, दुर्ग-अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 08.12.25 को (01 ट्रिप) दुर्ग से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग सोगरिया-चंदेरिया-अजमेर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा भीलवाडा, बिजयनगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

2. गाडी संख्या 18213, दुर्ग-अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 23.11.25 व 07.12.25 को (02 ट्रिप) दुर्ग से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग सोगरिया-चंदेरिया-अजमेर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा भीलवाडा, बिजयनगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।