दिल्ली शाहदरा-साहिबाबाद के मध्य तकनीकी कार्य,रेलसेवाऐं रद्द /मार्ग परिवर्तित/रेगुलेट रहेगी

सुगम रेल संचालन हेतु दिल्ली शाहदरा-साहिबाबाद के मध्य तकनीकी कार्य

रेलसेवाऐं रद्द /मार्ग परिवर्तित/रेगुलेट रहेगी

उत्तर रेलवे के दिल्ली मण्डल पर दिल्ली शाहदरा-साहिबाबाद रेलखण्ड के मध्य पुल संख्या 241 बी पर तकनीकी कार्य के कारण दिनांक 13.12.25 व 14.12.25 को ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ट्रेफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाऐं प्रभावित रहेगी.

रद्द रेलसेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 54085, दिल्ली-सातरोड रेलसेवा दिनांक 14.12.25 को रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 54086, सातरोड-दिल्ली रेलसेवा दिनांक 14.12.25 को रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं

1. गाडी संख्या 15091, दौराई-टनकपुर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 13.12.25 को दौराई से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग दिल्ली सराय-नई दिल्ली-तिलकब्रिज-साहिबाबाद होकर होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

2. गाडी संख्या 19031, साबरमती-योगनगरी ऋषिकेष एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 13.12.25 को साबरमती से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग दिल्ली कैंट-नई दिल्ली-तिलकब्रिज-साहिबाबाद होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा दिल्ली व दिल्ली शाहदरा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

3. गाडी संख्या 15910, लालगढ-डिब्रुगढ एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 13.12.25 को लालगढ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग शकूरबस्ती-नई दिल्ली- तिलकब्रिज-साहिबाबाद होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

4. गाडी संख्या 12324, बाडमेर-हावडा एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 13.12.25 को बाडमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग दिल्ली कैंट-दिल्ली सराय-नई दिल्ली-तिलकब्रिज-साहिबाबाद होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

5. गाडी संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 13.12.25 को काठगोदाम से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद-तिलकब्रिज-नई दिल्ली -दिल्ली सराय होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

6. गाडी संख्या 14117, प्रयागराज-भिवानी एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 13.12.25 को प्रयागराज से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद-तिलकब्रिज-नई दिल्ली -दिल्ली किषनगंज होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा दिल्ली शाहदरा व दिल्ली स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।

7. गाडी संख्या 20964, वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 13.12.25 को वाराणसी से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद-तिलकब्रिज-नई दिल्ली -दिल्ली सराय होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

8. गाडी संख्या 15624, कामाख्या-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 12.12.25 को कामाख्या से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद-तिलकब्रिज-नई दिल्ली -दिल्ली सराय होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

रीशड्यूल रेलसेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 14662, जम्मूतवी-बाडमेर रेलसेवा दिनांक 13.12.25 को जम्मूतवी से अपने निर्धरित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।*(यदि रीस्टोर की जाती है, तो)*

रेगुलेट रेलसेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 14321, बरेली-भुज रेलसेवा जो दिनांक 14.12.25 को बरेली से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा साहिबाबाद स्टेशन पर 10 मिनट रेगुलेट रहेगी।