महाप्रबंधक, पश्चिम रेलवे ने अहमदाबाद मंडल के दो कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया

रेलवे संचालन में संरक्षा सर्वोपरि होती है और इसे सुनिश्चित करने में प्रत्येक कर्मचारी की सजगता एवं तत्परता महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक विवेक कुमार गुप्ता ने अहमदाबाद मंडल के दो कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं संरक्षा के प्रति समर्पण के लिए संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया। ये पुरस्कार सितंबर 2025 के दौरान ड्यूटी के समय सतर्कता दिखाने एवं संभावित दुर्घटनाओं को समय रहते टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रदान किए गए।दिनांक 20 सितंबर को स्टेशन मास्टर अजय कुमार जैसवाल साबरमती स्टेशन पर 22:00 से 06:00 बजे की पारी में ड्यूटी पर कार्यरत थे। जब ट्रेन डाउन दिशा में 04:50 बजे स्टेशन से होकर गुजर रही थी। ऑल राइट एक्सचेंज के दौरान जैसवाल ने गाड़ी के रियर लोको संख्या 70572 में आग की लपटें देखीं। उन्होंने तत्काल अपनी सजगता का परिचय देते हुए लोको पायलट को खतरे का लाल संकेत दिखाया, जिसके परिणामस्वरूप लोको पायलट ने डाउन स्टार्टर 5-39 से पहले ही ट्रेन को रोक लिया। निरीक्षण करने पर पाया गया कि ब्रेक ब्लॉक जाम हो गया था जिससे अधिक गर्मी के कारण आग लग गई थी। लोको पायलट द्वारा ब्रेक ब्लॉक को रिलीज कर स्थिति को नियंत्रित किया गया तथा 05:15 बजे लोको को फिट घोषित किया गया।जैसवाल की समय पर की गई कार्रवाई और सतर्कता से एक संभावित दुर्घटना को टाला जा सका और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई।इसी प्रकार,अरविंद पटेल, जो एक पूर्व सैनिक हैं, पालनपुर खंड में समपार फाटक संख्या 31, 35 और 36 पर आरजी गेटमैन के रूप में कार्यरत हैं।02 सितंबर 2025 को वे समपार फाटक संख्या 35 ?C? पर ड्यूटी कर रहे थे। उसी समय पालनपुर?भीलड़ी खंड में अप लाइन पर मालगाड़ी 16:22 बजे फाटक से पास हुई। गाड़ी के दो भारी ट्रेन पार्ट्स टूटकर लटकते हुए आए और समपार फाटक के चेक रेल में लगे लकड़ी के गुटके से टकराकर फाटक पर गिर गए।पटेल ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (रेलपथ) प्रभारी शिवराज सिंह को सूचना दी। तत्पश्चात उन्होंने यह जानकारी कंट्रोल, टीआई?PNU एवं BLDI, DEN (N) ADI तथा ADEN?PNU को दी। चंडीसर स्टेशन पर ट्रेन को रुकवाकर C&W विभाग द्वारा निरीक्षण कराया गया, जिसमें दोषयुक्त डब्बे को आइसोलेट कर गाड़ी को सुरक्षित रूप से आगे बढ़ाया गया।अरविंद पटेल की त्वरित सूचना एवं सतर्कता के कारण संभावित दुर्घटना को समय रहते रोका जा सका।पश्चिम रेलवे को अपने ऐसे कर्तव्यनिष्ठ एवं सजग कर्मचारियों पर गर्व है, जो अपने समर्पण, अनुशासन और त्वरित निर्णय क्षमता से रेलवे की संरक्षा संस्कृति को सुदृढ़ बनाते हैं।