समाजशास्त्र विषय में शैलजा तिवारी को मिला कुलाधिपति स्वर्ण पदक

सिकन्दरपुर, अम्बेडकरनगर : डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के 30वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर समाजशास्त्र विषय में विश्वविद्यालय स्तर पर सर्वाधिक अंक व प्रथम स्थान अर्जित करने के उपलक्ष्य में पंडित राम चरित्र मिश्रा पीजी कॉलेज पडे़ला, कादीपुर सुल्तानपुर की परास्नातक छात्रा शैलजा तिवारी पत्नी सौरभ उपाध्याय को महामहिम राज्यपाल/कुलाधिपति उत्तर प्रदेश द्वारा उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय व उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी व कुलपति प्रो बृजेन्द्र सिंह व कुलसचिव डॉ विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।

शैलजा तिवारी, मूल रूप से लखनऊ निवासी बृजेश कुमार तिवारी व कादम्बरी देवी की पुत्री व गोमेनपुर सिकन्दरपुर, अम्बेडकरनगर निवासी अन्नपूर्णा देवी पत्नी स्वर्गीय राम जी उपाध्याय की बहू है। शैलजा की इस प्रकार की ऐतिहासिक उपलब्धि पर महाविद्यालय प्रबन्धक डॉ श्रवण कुमार मिश्रा, एडमिनिस्ट्रेटर योगेन्द्र कुमार तिवारी, नन्दलाल यादव, अंकित तिवारी एवं पारिवारिक सदस्यों राम बहादुर उपाध्याय "महन्थ जी", पूर्व प्राचार्य प्रो इन्दुशेखर उपाध्याय, डॉ प्रशांत उपाध्याय, संत तुलसीदास पीजी कॉलेज कादीपुर के मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ जितेन्द्र कुमार उपाध्याय, लखनऊ विश्वविद्यालय से सम्बद्ध करामत हुसेन पीजी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग की एसोशिएट प्रोफेसर डॉ वीना उपाध्याय, निशांत उपाध्याय आदि के द्वारा हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामना प्रदान की गयी है।