नवल किशोर रामलीला समिति की बैठक संपन्न

नवल किशोर रामलीला समिति की बैठक संपन्न: अमरेंद्र दुबे 'रामू' अध्यक्ष, मनीष नगरिया मंत्री बने

कोंच (जालौन)। बीते रविवार श्री नवल किशोर रामलीला समिति की एक आवश्यक बैठक श्री शंकर जी मंदिर बजरिया पर संपन्न हुई। यह बैठक समिति के वरिष्ठ सदस्य सर्वाचरण बाजपेयी की अध्यक्षता में बुलाई गई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य आगामी रामलीला महोत्सव को सफल बनाने हेतु नई कार्यकारिणी का गठन करना था।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से इस वर्ष की रामलीला समिति का गठन किया गया। इसमें अमरेंद्र दुबे 'रामू' को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। वहीं, मंत्री पद की जिम्मेदारी मनीष नगरिया को सौंपी गई है, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर भास्कर दुबे के नाम पर सहमति बनी। नई कार्यकारिणी के गठन से रामलीला महोत्सव के सफल आयोजन की तैयारियों को बल मिला है।

इस चुनाव प्रक्रिया और बैठक में आनंद दुबे, सोहन बाजपेयी, सीताराम नगरिया, शिशुकान्त दुबे, राघवेन्द्र तिवारी, देवेन्द्र ठाकुर, धर्मेंद्र बबेले, गौरव तिवारी (सभासद), मनोज गुप्ता, मोर लकी दुबे, पवन खिलाड़ी, मनोज पटवा, लला बाजपेयी, राजेन्द्र दुबे, सत्यार्थ पाठक, साकेत मिश्रा, मिंटू पटवा, रंजन गोस्वामी, राहुल तिवारी, विनय बाजपेयी, प्रहलाद, अनूप शुक्ला, समेत रामलीला से जुड़े बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई दी और रामलीला आयोजन में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।