आत्मनिर्भर भारत अभियान भारत की आत्मा का पुनर्जागरण - निहालचंद 


भाजपा ने प्रेस वार्ता कर स्वदेशी अपनाने पर दिया जोर, स्वदेशी अपनाने से ही बनेगा आत्मनिर्भर भारत

श्रीगंगानगर भाजपा ने आज जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता कर स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया । इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि स्वदेशी अपनाने से आत्मनिर्भर भारत बनेगा और उसी से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा। इस अवसर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए श्रीगंगानगर भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान 25 सितम्बर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती से शुरू होकर 25 दिसम्बर, श्रद्धेय अटल जी की जयंती तक चलेगा। दो महान विचारों के बीच, यह संकल्प यात्रा देश के हर कोने में पहुँचेगी। हम देशवासियों से आह्वान करते हैं कि "स्वदेशी अपनांए और देश को सशक्त बनाएं । उन्होंने संगठनात्मक विषयों को प्रेस वार्ता में बताते हुए कहां की आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत मंडल स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जा चुका है और यह जागृति अब रुकने वाली नहीं है ।

इस अवसर पर प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री निहालचंद ने कहा कि आज हम सब एक ऐतिहासिक अवसर पर एकत्रित हुए हैं जब हम हमारे आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की प्रगति की ओर बढ़ रहे है। आत्मनिर्भर भारत अभियान एक ऐसा अभियान है जो केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत के नवजागरण का यज्ञ है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने जब 'आत्मनिर्भर भारत" का मंत्र दिया, तो उन्होंने कहा कि "आज विश्व की स्थिति हमें सिखाती है कि आत्मनिर्भर भारत' ही विकसित भारत का एकमात्र मार्ग है और आज यह विचार एक जनांदोलन बन चुका है। आत्मनिर्भर भारत का अर्थ है - भारत को भारत की ताकत से सशक्त बनाना। आज देश में हर क्षेत्र में रक्षा से लेकर डिजिटल तक, उ?द्योग से लेकर कृषि तक - भारत आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा है। हम घर की रसोई से शुरुआत करेंगे- कपड़ों, बर्तनों, सजावट, त्योहारों, सबमें भारतीय उत्पादों का उपयोग करेंगे। यही सच्ची देशभक्ति है। इस दिशा में नरेंद्र मोदी सरकार ने कुछ नए आयाम भी स्थापित किए है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान समस्त विश्व ने भारत की आत्मनिर्भरता को महसूस किया है। पाकिस्तान ने हजारों ड्रोन दागे, लेकिन हमारे आकाश मिसाइल सिस्टम और आकाशतीर ने उन्हें हवा में ही खत्म कर दिया। अब हम खुद रक्षा उपकरण बनाकर निर्यात कर रहे हैं। आज देश में मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा, ऑटो पार्ट्स, सोलर पैनल, और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में विश्व स्तरीय उ?द्योग लग रहे हैं। इस से हमारे आयात घट रहे है व निर्यात में बढ़ावा देखने को मिल रहा है। जीएसटी 2.0 के नए तंत्र ने व्यापारियों को Ease of Doing Business का नया भरोसा दिया है। टैक्स सिस्टम पारदर्शी बना है, राजस्व में वृद्धि हुई है और राज्यों को मजबूत आर्थिक आधार मिला है। जीएसटी रिफॉर्म दिवाली पर मोदी सरकार का भारत की जनता को एक उपहार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से लेकर स्टार्टअप तक, सरकार ने करोड़ों के लोन स्वीकृत किए हैं। इसलिए आज भारत में 1.50 लाख से अधिक स्टार्टअप हैं और हर जिला नवाचार का केंद्र बन चुका है। पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से लाखों कारीगरों और रेहड़ी-पटरी वालों को आर्थिक सुरक्षा दी गई है। अब उनके उत्पाद भी ऑनलाइन प्लेटफार्मों पर बिक रहे हैं। हर जिले में एक स्थानीय उत्पाद को वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट के तहत अंतरराष्ट्रीय मंच दिया जा रहा है। श्रीगंगानगर जिले में किन्नू के लिए अथक प्रयास किए जा रहे है।

आज दुनिया की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता भारत में बन रही है। इस अभियान में हर वर्ग की भागीदारी के लक्ष्य से हम आगे बढ़ रहे है जिसमें युवा, महिला, व्यापारी, किसान, शिल्पकार, विद्यार्थी इत्यादि सभी लोग सम्मिलित हैं।

निहालचंद ने कहा कि दिवाली आने वाली है। इस दिवाली हम ये संकल्प भी लें कि विदेशी लाइटों की बजाय, मिट्टी के दियों से अपने घरों को प्रकाशित करेंगे जिससे हमारे घरों के साथ ही हमारे देश के करोड़ों कारीगरों का जीवन भी रोशन हो सकेगा। उन्होंने कहा कि अगर हम स्थानीय उत्पाद खरीदते हैं, तो हम भारत की आत्मा को सम्मान देते हैं। आत्मनिर्भर भारत केवल आर्थिक नीति नहीं - यह एक राष्ट्रीय भावना है। यह भारत की आत्मा का पुनर्जागरण है। हर घर स्वदेशी का घर बने, हर नागरिक आत्मनिर्भर भारत का दूत बने यही सभी से अपेक्षा है।

प्रेस वार्ता में आत्मनिर्भर भारत अभियान के जिला संयोजक डॉ मदन मेव व जिला सह संयोजक मदन जोशी, जिला मीडिया प्रभारी श्रीचंद चौधरी, जिला उपाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता उपस्थित रहे