थाना अवागढ़ में हवन यज्ञ सुंदरकांड पाठ के साथ भंडारे का आयोजन, सीओ से फीता काटकर किया उद्घाटन।

*थाना अवागढ़ में हवन यज्ञ सुंदरकांड पाठ के साथ भंडारे का आयोजन, सीओ ने फीता काटकर किया उद्घाटन।*

*संवाददाता: रमेश जादौन 🌆 सिटी अपडेट न्यूज।*

अवागढ़/एटा:

जनपद एटा में थाना प्रभारी अवागढ़ अखिलेश कुमार दीक्षित द्वारा रामनवमी के पावन अवसर पर थाना परिसर के मंदिर में मां जगदंबा का हवन यज्ञ आयोजन कराया गया। तत्पश्चात सुंदरकांड पाठ का आनंद सभी पुलिस स्टाफ ने लिया। थाने के अंदर बने हुए पुलिस स्टाफ के मैस के लिए नए मैस रूम का उद्घाटन सीओ जलेसर ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह एवं अध्यक्ष नगर पंचायत अवागढ़ महेश पाल सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। प्रसाद स्वरूप नगर वासियों के लिए थाना अध्यक्ष के द्वारा भंडारे का भी आयोजन किया गया। यज्ञ आचार्य पंडित विश्वदीप शास्त्री द्वारा सभी को आशीर्वचन दिया गया।

थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार दीक्षित ने बताया कि पुलिस स्टाफ आएदिन काफी मेहनत करता है, सुरक्षा व्यवस्था सही ढंग से नागरिकों को उपलब्ध कराता है। जिसके कारण कभी-कभी स्टाफ में नकारात्मकता का भाव उत्पन्न हो जाता है। इस तरह के धार्मिक आयोजनों से जुड़ने के पश्चात हमारे स्टाफ के अंदर सद्भाव और अपने कर्तव्य के प्रति जागरूकता बनी रहेगी जिससे कि समाज को सही ढंग से हम लोग अपनी सेवा दे सकें ऐसा मेरा उद्देश्य था।

इस मौके पर उपस्थित रहे उप निरीक्षक मुकेश कुमार गौतम उपनिरीक्षक अरविंद सिंह उपनिरीक्षक विजय सिंह उप निरीक्षक रवि कुमार हेड कांस्टेबल रामतेज यादव योगेश कुमार मुंशी जेपी सिंह कांस्टेबल बृजेश कुमार दिनेश कुमार दीक्षित सुरेंद्र शर्मा होमगार्ड अनु राणा कांस्टेबल आदि लोग मौके पर उपस्थित रहे।


रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।