बढ़नपुर में गंदगी का अंबार, गलियों में कीचड़ से ग्रामीण परेशान।

*बढ़नपुर में गंदगी का अंबार, गलियों में कीचड़ से ग्रामीण परेशान।*

*संवाददाता: रमेश जादौन 🌆 सिटी अपडेट न्यूज।*

जलेसर/एटा:

जनपद एटा की जलेसर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहनपुर के गांव बढ़नपुर कुंजमन पुर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। गांव की गलियों में बेशुमार कीचड़ भरी पड़ी है जिसके कारण ग्रामीणों को निकलने में काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गांव में कीचड़ की वजह से संक्रामक बीमारियो का ख़तरा भी बढ़ गया है जिससे ग्रामीणों में काफ़ी आक्रोश व्याप्त है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कभी कोई सफाई कर्मी नहीं आता है और सालों से पूरे गांव की गलियों में बेशुमार गंदगी रहती है। कई बार तो पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। गलियों में फैली कीचड़ में निकलने के दौरान आएदिन पैर फिसलने के कारण लोग गिर जाते हैं। लेकिन गंदगी की इस समस्या का कोई समाधान नहीं होता है। जहां एक तरफ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ जलेसर क्षेत्र अंतर्गत गांव बढ़नपुर में स्वच्छता अभियान की जिम्मेदार धज्जियां उड़ा रहे हैं। अब देखने वाली बात यह है कि गांव में फैली गंदगी कब तक हटेगी यह तो आगामी समय ही बताएगा।

रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।