जलेसर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ने किया अनावरण।

*जलेसर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ने किया अनावरण।*


*संवाददाता: रमेश जादौन 🌆 सिटी अपडेट न्यूज।*


जलेसर/एटा:


जनपद एटा के जलेसर नगर में आज दिनांक 26 सितम्बर 2025 दिन शुक्रवार को आगरा चौराहे पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने फीता काटकर महाराणा प्रताप की प्रतिमा का सफ़ल अनावरण किया। प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में जनपद एटा एवं आज पड़ोस के जिलों से आए हुए सैकड़ों क्षत्रियों ने अपनी सहभागिता निभाई।

जलेसर कस्बे के सभी चौराहों पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर काफ़ी पुलिस फोर्स तैनात रहा। सभी जगहों पर पुलिस ने बैरिकेटिंग लगाई और ज़रूरी सेवाओं में लगे वाहनों को छोड़कर किसी को अन्दर जाने की अनुमति नहीं थी। पुलिस की बहुत ही चाक चौबंद व्यवस्था थी। सुरक्षा व्यवस्था में तैनात सभी पुलिसकर्मियों ने भीषण गर्मी में भी बड़ी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाई।

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से जयवीर सिंह संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, केन्द्रीय मंत्री प्रोफ़ेसर एस पी सिंह बघेल, पूर्व एमएलसी प्रत्येन्द्र पाल सिंह पप्पू भइया, राजा बलवंत सिंह सोसाइटी के सेक्रेटरी एवं रियासत अवागढ़ के युवराज अम्बरीश पाल सिंह बाबा साहब, भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह, भारतीय किसान यूनियन किसान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर, भारतीय किसान यूनियन किसान के राष्ट्रीय महासचिव शिव प्रताप सिंह अंशू ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष भाजपा प्रवेंद्र प्रताप सिंह पम्मी ठाकुर, पूर्व रेलवे बोर्ड सदस्य एवं जिला उपाध्यक्ष भाजपा एड. रमेश पाल सिंह रामू जी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा अशोक शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य धर्मपाल सिंह टुल्लन ठाकुर, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शनपाल सिंह बंटू भइया, पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा सतेन्द्र सिंह जादौन, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल प्रताप सिंह बना साहब, भारतीय किसान यूनियन भानू के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष हर्ष बृजवासी, गगन कुमार, नीटू सिंह, मुन्ना सिंह, गोल्डा ठाकुर, श्यामू ठाकुर के अलावा सैकड़ों क्षत्रिय समाज के लोगों की मौजूदगी रही।

रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।