किसके सर सजेगा धमतरी जिलाध्यक्ष का ताज ?

सवांददाता दिलीप जादवानी@ धमतरी:--किसके सर सजेगा जिलाध्यक्ष का ताज। प्रदेश में नगरीय निकाय और ग्राम पंचायतों के चुनाव नजदीक है।इसे देखते हुए राजनीतिक पार्टियों ने भी अपनी कमर कस ली है,और अपने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने की हिदायत दी है।वही खबर यह भी आ रही हैं कि वर्तमान जिलाध्यक्ष में भी बदलाव कर पार्टी में कसावट और कार्यकर्ताओं में भी जोश भरने की तैयारी है। सूत्रों की खबरों के अनुसार कांग्रेस पार्टी से नए जिलाध्यक्ष की दौड़ में रमेश पांडे,लेखराम साहू,मोहन लालवानी,विजय देवांगन, नरेश जसूजा,माधव सिंह,अम्बिका मरकाम,ईश्वरी पटवा,नम्रता पवार,धनेश्वरी साहू ,आगे है, वही भाजपा से रघुनंदन साहू,भानु चन्द्राकर, कमल डागा, श्रवण मरकाम,राजेन्द्र गोलछा,शशि पवार,श्याम साहू,कालिदास सिन्हा,शामिल हैं। ग्राउंड रिपोर्ट की माने तो कांग्रेस कार्यकर्ताओ का कहना है के जिले की स्तिथि को देखते हुवे,जहा वर्तमान जिलाध्यक्ष धमतरी से है।वही नगरी में कांग्रेस पार्टी से विधायक मौजूद हैं। कुरुद के भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर की दमदार मौजूदगी के चलते कुरुद विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के घटते जनाधार के लिहाज से अगला जिलाध्यक्ष किसी युवा और कुरुद के स्थानीय को मौका मिलना चाहिए। दूसरी ओर भाजपा की स्तिथि देखे तो कुरुद विधानसभा की बागडोर पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक अजय चंद्राकर के हाथों में है, वही धमतरी में भाजपा के विधायक की मौजूदगी को देखते हुवे।जिलाध्यक्ष की बागडोर नगरी ब्लाक को मिलना चाहिए यह पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है। अब आगे देखना है कि चुनावी रणनीति के मद्देनजर दोनों पार्टियां कौन सा कदम उठाती हैं।