पीलीभीत सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद दो दिवसीय दौरे पर आज पीलीभीत पहुंचेंगे

संसदीय क्षेत्र पीलीभीत में शारदा एवं देवहा नदी के किनारे सर्वाधिक क्षति वाले क्षेत्र में पीलीभीत सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार श्री जितिन प्रसाद 10 सितंबर को शारदा नदी के किनारे के ग्राम बंदरबोझ बूंदीभूड़ महाराजपुर नगरियाखुर्द कला में शारदा नदी की बाढ़ से हुए नुकसान को भ्रमण कर निरीक्षण करेंगे जहां पर भी जनता को बाढ़ से हुए नुकसान सुनकर सभी बाढ़ पीड़ितों को केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार श्री जितिन प्रसाद मिलने वाली मदद दिलाने में मौके पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर समाधान करने का प्रयास करेंगे बाढ़ से उत्पन्न हुई वह समस्याएं जो केंद्र एवं राज्य सरकार के स्तर पर समाधान करने की होगी उसके लिए आवश्यक कार्य योजना बनवाकर शासन में पैरवी कर समाधान करेंगे 11 सितंबर को केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद देवहा नदी के अत्यधिक बाढ़ के पानी से हुई ग्रामीणाे की परेशानियों को बाढ़ पीड़ितों से सुनकर भूमि कटान फसलों के नुकसान सहित सभी समस्याओं के समाधान को निरीक्षण कर मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश देकर समाधान कराने को ग्राम हीरापुर दुही ट्यूलिया तहसील बीसलपुर एवं नावकूड एवं बेहरी खेडा तहसील सदर पीलीभीत में श्री जितिन प्रसाद केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार पहुंचेंगे किसान नेता देव स्वरुप पटेल ने कहा कि पीलीभीत में जिस दिन से बाढ़ आई है उसी दिन से लगातार प्रतिदिन श्री जितिन प्रसाद जिला अधिकारी सहित सभी अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में दौड़ाकर मदद के लिए निर्देश देते रहे हैं अधिकारियों ने सड़कों के खराब होने भूमि कटान फसलों के खराब होने शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने बाढ़ का पानी कम होने पर गंदगी से संक्रामक रोगों के फैलने से रोकने को साफ सफाई अभियान चलाने मच्छरों के प्रकोप को रोकने को दवाई का छिड़काव करने बाढ़ राहत सामग्री बाढ़ पीड़ितों को उपलब्ध कराने विद्युत संबंधित समस्याओं के समाधान करने पशुओं में हो रही बीमारियों के इलाज को इंसानों के इलाज को सभी विभागों ने बाढ़ प्रभावितों को राहत दिलाई है जनपद में 2 दिन लगातार बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ राहत सामग्री का वितरण होता आ रहा है जहां भी शेष रह गए हैं उनको दो दिन में पूर्ण कर लेने के केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने निर्देश दिए हैं फसल के सर्वे को कृषि एवं राजस्व विभाग की टीम बनाकर तीन दिन में सर्वे पूर्ण कराने को भी कहा गया है अत्यधिक खराब हुई सड़कों पुलियों को आवागमन को सुचारु करने के लिए जल्द से जल्द सही करने के भी निर्देश श्री जितिन प्रसाद ने दिए हैं मच्छरों के प्रकोप से मलेरिया का संकट न उत्पन्न हो उसके लिए दवाइयाे का छिड़काव कराया जा रहा है पीलीभीत बरखेड़ा की अप्सरा नदी के किनारे गांव में फसलों के नुकसान बरखेड़ा बीसलपुर में माला अमेठी एवं रपटुआ नदी के अत्यधिक किनारे गांव में फसलों नुकसान को भी बाढ़ पीड़ितों को राहत उपलब्ध कराने के लिए अधिकारी कर्मचारी भ्रमणकर राहत पहुंचाने में लगे हैं