*कई सालों से रोड की स्थिति बदहाल नहीं दिया ध्यान सम्बंधित विभाग के अधिकारियों ने।*

बीसलपुर पीलीभीत उत्तर प्रदेश 

*कई सालों से रोड की स्थिति बदहाल नहीं दिया ध्यान सम्बंधित विभाग के अधिकारियों ने।*

तहसील बीसलपुर के क्षेत्र ग्राम रोहनिया में कई सालों से रोड की स्थिति बदहाल बनी हुई है ।सम्बंधित विभाग के अधिकारी नहीं दे रहे हैं इस ओर ध्यान। जून जुलाई में हल्की बारिश से भीषड़ किचड़ होने से स्कूली बच्चों , टीचर्स तथा राहगीरों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं ।
ग्राम बासियो का कहना है  हम लोगों ने चंदा करके इस में मिट्टी रोड़ा डलवाया और इस में कई बार स्कूली बच्चों और राहगीर गिर गये जिसके कारण लोगों को चोटें आई ग्राम वासियों का कहना कि प्रधान से  कई बार कहा अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ । जानकार ग्रामीणों का कहना है कि 10 साल से नहीं दिया गया ध्यान अधिकतर इस तरफ मुस्लिम आबादी ज्यादा होने की मिल रही सज़ा ।
इस तरफ के ग्रामीणों का शासन प्रशासन से  सम्मानित विभाग के अधिकारियों से विनम्र निवेदन है कृपया इस पर संज्ञान लिया जाए। तथा इस रास्ते को बनवाया जाए।

*तहसील बीसलपुर से संवाददाता जैनुल हसन की ख़ास खबर।*