भारतीय न्याय चक्र फाउंडेशन की बैठक का हुआ आयोजन।

*भारतीय न्याय चक्र फाउंडेशन की बैठक का हुआ आयोजन।*

*संवाददाता: रमेश जादौन 🌆 सिटी अपडेट न्यूज।*

अवागढ़/एटा।

अवागढ़ थाना कोतवाली के सामने भारतीय न्याय चक्र फाउंडेशन कार्यालय पर संगठन के प्रबंधक एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी समीम खान के नेतृत्व में बैठक का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी समीम खान ने कहा कि जिस तरह एक चींटी जिस दिशा में जाती है पीछे की सारी चीटियां उसी दिशा में चलती हैं। उसी प्रकार हमको भी मजबूती के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष के कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा। और उनके आदेशानुसार काम करना होगा। संगठन का उद्देश्य अन्याय एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करना और गरीब, शोषित, असहाय लोगों को न्याय दिलाना है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बॉबी किन्नर राष्ट्रीय अध्यक्ष (किन्नर प्रकोष्ठ) रहीं। उन्होंने बताया हमारा संगठन एक ऐसा संगठन है जो निष्पक्ष तरीके से लोगों को न्याय दिलाता है। सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखें। �इस अवसर पर समीम खान प्रबंधक एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, बॉबी किन्नर राष्ट्रीय अध्यक्ष (किन्नर प्रकोष्ठ), गुल हाफिज जिला महामंत्री, शिव मोहन प्रदेश उपाध्यक्ष, अंचल जैन नगर अध्यक्ष, प्रशांत कुमार, सोहिल खान, जमील सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।