Chandauli News:शिक्षिकाओं ने तीज महोत्सव में दिखाई उमंग और परंपरा,जिले के दसों ब्लॉकों से महिला शिक्षिकाओं ने किया प्रतिभाग संगीत, गीत और नृत्य से सजी रही शाम, परंपरा से जुड़ाव का मिला संदेश महिला शिक

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चकिया।उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संगठन की ओर से कैलाशपुरी स्थित केशरी नंदन उत्सव वाटिका में रविवार को भव्य तीज महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले के सभी दसों ब्लॉकों से बेसिक शिक्षा परिषद की महिला शिक्षिकाओं ने इसमें प्रतिभाग कर उत्सव को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम में लोकगीत, नृत्य और झूला जैसे पारंपरिक आयोजनों ने शिक्षिकाओं को अपने बचपन और संस्कृति से जोड़े रखा।

तीज महोत्सव के अवसर पर शिक्षिकाओं ने समूह गायन, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वातावरण को उत्सवमय बना दिया। पारंपरिक परिधानों में सजी शिक्षिकाओं ने पूरे कार्यक्रम को रंगीन बना दिया। कई शिक्षिकाओं ने तीज से जुड़े लोकगीत सुनाए तो कहीं परंपरागत खेलों ने सभी को आकर्षित किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष सुनीता तिवारी ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल हमारी लोक परंपराओं और संस्कारों को जीवित रखते हैं, बल्कि शिक्षिकाओं को एक मंच पर लाकर आपसी सहयोग और सामूहिकता की भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की धुरी हैं और शिक्षिका होने के नाते उन पर आने वाली पीढ़ी को सही दिशा देने की बड़ी जिम्मेदारी होती है।इस अवसर पर सभी ब्लॉकों से आई शिक्षिकाओं ने पूरे जोश और उल्लास के साथ भागीदारी की। मंच पर प्रस्तुतियों के दौरान शिक्षिकाओं ने ?हरियाली तीज? और ?सावन? से जुड़े गीतों के माध्यम से नारी शक्ति और भारतीय संस्कृति का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में संगठन की पदाधिकारियों ने प्रतिभागी शिक्षिकाओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

इस दौरान अनामिका जी,अनुपमा सिंह, ईरा सिंह,वंदना वर्मा,ऐश्वर्या,अलका,अनीता, आशा,चरनजीत,गीता, कमर जहां, मोनिका राणा,नीलम कुमारी, प्रीति अग्निहोत्री,प्रिया, पुष्पा,ऋतु सिंह,रुक्मिणा यादव,सारिका त्रिपाठी,शशिकला,सुमन, सुनीता गौतम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।