विकलांग आश्रम वजीरगंज में जन्माष्टमी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया 

विकलांग आश्रम वजीरगंज में जन्माष्टमी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया

वजीरगंज विकलांग आश्रम वजीरगंज में जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ व विधि विधान से मनाया गया। विकलांग आश्रम वजीरगंज में रह रहे सभी बच्चों ने पूजा अर्चना कर भगवान जी को भोग लगाकर भोजन ग्रहण किया। बदायूं जनपद के कस्बा वजीरगंज में एक विकलांग आश्रम है जिसमें अध्यक्ष व संस्थापक विकलांग आश्रम पुसांगवा वजीरगंज उनीश पाल सिंह यादव ने बताया हमारे आश्रम में दानदाताओं के सहयोग से सभी त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाएं जाते है जिसमें दूर-दूर से लोग सहयोग करने आते है। आश्रम अध्यक्ष उनीश पाल सिंह ने बताया आश्रम में दानदाता जन्मदिन, पुण्यतिथि, वैवाहिक वर्षगांठ को आश्रम में मनाते हैं आप सभी लोग इस प्रकार सहयोग बनाए रखे इस मौके पर विकलांग आश्रम वजीरगंज समस्त आश्रम वासी मौजूद रहे।