उद्योग जगत को नई दिशा देने आ रहे प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता, कासगंज में करेंगे पदाधिकारियों के साथ विशेष चर्चा

कासगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता 17 अगस्त, रविवार को शाम 5 बजे कासगंज पहुंचेंगे। वह गंगादेवी भवन, रेलवे रोड पर आयोजित एक कार्यक्रम में व्यापार मंडल की कासगंज नगर कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे और जिला पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।

इस अवसर पर, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, कासगंज के जिलाध्यक्ष सुरेश वार्ष्णेय ने जिले के सभी पदाधिकारियों और नगर कार्यकारिणी के सदस्यों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि यह बैठक व्यापार मंडल की स्थानीय इकाई को मजबूत करने और आगामी योजनाओं पर चर्चा करने के लिए महत्वपूर्ण है। सभी संबंधित पदाधिकारियों और सदस्यों से अपेक्षा की जा रही है कि वे समय से पहुंचकर इस कार्यक्रम को गरिमामयी बनाएं।