Chandauli News:चकिया नगर में देशभक्ति की लहर: राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा व प्रभात फेरी, वीर सपूतों और महापुरुषों की झांकियों ने मोहा मन

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चकिया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार की सुबह लेवा मवैया स्थित राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल के नन्हें-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने नगरवासियों के दिलों में देशभक्ति का जज़्बा भर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकिया से शुरू होकर झंडा गली होते हुए मोहम्मदाबाद पुल तक पहुंची भव्य तिरंगा यात्रा और प्रभात फेरी ने पूरे नगर को तिरंगे के रंगों में रंग दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. परशुराम सिंह (वृक्ष बंधु) ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस मौके पर स्कूल के एमडी शाहिद अली, चेयरमैन एमडी शाह आलम, डायरेक्टर परवीन रुस्तम और वाइस प्रिंसिपल मुकेश सिंह ने अतिथियों का माल्यार्पण और अंग वस्त्र पहनाकर भव्य स्वागत किया।यात्रा के दौरान बच्चों ने गगनभेदी नारों भारत माता के वीर सपूत अमर रहें,जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान से वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर निकाली गई झांकियों में मदर टेरेसा, डॉ. भीमराव अंबेडकर, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई और स्वतंत्रता संग्राम के अन्य अमर सेनानियों का अद्भुत चित्रण किया गया, जिसे देखकर नगरवासी भावुक हो उठे।

इस मौके पर डॉ. परशुराम सिंह (वृक्ष बंधु) ने कहा कि आज इन बच्चों ने जो जोश और उमंग दिखाया है, वह वास्तव में देश के उज्ज्वल भविष्य की निशानी है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से नन्हें-मुन्ने जब ?भारत माता की जय? के नारे लगा रहे थे, तो मुझे स्वतंत्रता संग्राम के वो दिन याद आ गए, जब हमारे वीर सपूत इसी भावना से लड़े थे। मैं राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल के प्रबंधन और शिक्षकों को बधाई देता हूं,जिन्होंने इस तरह का प्रेरणादायी आयोजन किया।विद्यालय की डायरेक्टर परवीन रुस्तम ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के अंदर राष्ट्रप्रेम, त्याग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी विकसित करना है। यह तिरंगा यात्रा और प्रभात फेरी बच्चों के मन में हमेशा के लिए देशभक्ति का बीज बो देगी। हम चाहते हैं कि हमारे विद्यार्थी न सिर्फ़ अच्छे नागरिक बनें, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा स्रोत भी बनें।?

*नगरवासियों का गर्मजोशी से स्वागत*
तिरंगा यात्रा और प्रभात फेरी के दौरान बच्चों के चेहरे पर दिख रहा जोश व ऊर्जा देखते ही बनती थी। भारत माता की जय के नारों से पूरा चकिया नगर गूंज उठा। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया और बच्चों को मिठाई व पानी वितरित किया।इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल मुकेश कुमार सिंह, मनीष उपाध्याय, शमशाद अहमद, अब्दुल करीम, मनीष त्रिपाठी, राशिद अली, संजीव सर, धीरज गिरी, नीरज त्रिपाठी, प्रियंका पांडेय, रितेश सिंह, समीक्षा पांडेय, मोहम्मद सलीम, मसीउल्लाह खान, जितेंद्र पाठक समेत विद्यालय के समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे।