पुत्री ने सहेलियों संग मिल चुराए मां के गहने,गिरफ्तार

रायबरेली।बीते 11अगस्त को थाना गुरुबक्शगंज पर आशा अवस्थी पत्नी गुड्डू अवस्थी निवासी सतांव ने तहरीर देकर बताया कि 25 अप्रैल को अपने घर से अपनी पुत्री सोनाली व पति के साथ सभी लोग घर पर आभूषण आदि सुरक्षित रखकर हरियाणा काम करने गए थे।इसी बीच उसकी पुत्री व पति बीच-बीच में घर पर आते रहे।उसकी पुत्री सोनाली ने अपनी सहेली मुस्कान प्रजापति पुत्री हरिशंकर निवासिनी उपरोक्त,सुमन पुत्री रामकेवल निवासी ग्राम पूरे लालू मजरे सतांव,हिमांशी पुत्री अशोक कुमार निवासी पुरनपुर थाना गुरुबक्शगंज जनपद रायबरेली के साथ मिलकर घर में रखे जेवर की चोरी कर ली।प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया था।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही अन्तर्गत मंगलवार 12 अगस्त को थाना गुरुबक्शगंज पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत बीएनएस से संबंधित/प्रकाश में आई चार अभियुक्ता सोनाली पुत्री गुड्डू,मुस्कान प्रजापति पुत्री हरिशंकर निवासिनी सतांव थाना गुरुबक्शगंज रायबरेली,सुमन पुत्री रामकेवल निवासी ग्राम पूरे लालू मजरे सतांव,हिमांशी पुत्री अशोक कुमार निवासी पुरनपुर थाना गुरूबक्शगंज जनपद रायबरेली को चोरी के आभूषण के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।