हर घर तिरंगा अभियान को लेकर रोहनिया मंडल में बूथ अध्यक्षों की बैठक सम्पन्न

ऊंचाहार,रायबरेली।रोहनिया भाजपा मंडल कार्यालय पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बूथ अध्यक्षों को जागरूक किया गया।जिसमें मुख्य रूप से सलोन के पूर्व मंडल अध्यक्ष गौरव रस्तोगी रहे।रोहनिया मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार की अगुवाई में सभी बूथ अध्यक्षों को15 अगस्त तक हर घर तिरंगा झंडा लगाने पर बल दिया गया।प्रत्येक बूथ अध्यक्षों को जागरूक किया कि हर घर तिरंगा अभियान में सरकारी,अर्ध सरकारी,ग्राम सभा के मिनी सचिवालयों, पाठशालाओं,कार्यालयों सहित प्रत्येक घरों में झंडा लगाया जाए।आम जनमानस को 69वें स्वतंत्रता दिवस के बारे में बताया जाए।इस दरम्यान रोहनिया पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिकेश मौर्य,उपमंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता,तूफान सिंह,उपेन्द्र सिंह,इंद्रसेन सिंह,पूर्व प्रधान बृजेश कुमार सहित बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।