दौराई (अजमेर)-गोड्डा-दौराई (अजमेर) साप्ताहिक नई रेलसेवा का संचालन

दौराई (अजमेर)-गोड्डा-दौराई (अजमेर) साप्ताहिक नई रेलसेवा का संचालन

रेलवे द्वारा यात्रियो की सुविधा हेतु दौराई (अजमेर)-गोड्डा-दौराई (अजमेर) साप्ताहिक नई रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। यह रेलसेवा नियमित गाडी संख्या 19603/19604, दौराई (अजमेर)-गोड्डा-दौराई (अजमेर) साप्ताहिक नई रेलसेवा के रूप में संचालित होगी।

गाडी संख्या 19603, दौराई (अजमेर)-गोड्डा साप्ताहिक रेलसेवा दिनांक 03.08.25 से दौराई से प्रत्येक रविवार को 15.30 बजे रवाना होकर सोमवार को 22.20 बजे गोड्डा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19604, गोड्डा-दौराई (अजमेर) साप्ताहिक रेलसेवा दिनांक 05.08.25 से गोड्डा से प्रत्येक मंगलवार को 05.00 बजे रवाना होकर बुधवार को 17.20 बजे दौराई पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में अजमेर, किशनगढ, फुलेरा, रींगस, नीमकाथाना, नारनौल, अटेली, रेवाडी, गुडगॉव, दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ, टूण्डला, इटावा, गोविन्दपुरी, फतेहपुर, सुबेदारगंज, मिर्जापुर, चुनार, पं. दीनदयाल उपाध्याय, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया, तिलैया, नवादा, शेखपुरा, किऊल, झाझा, जसीडीह, देवघर, मोहनपुर, हँसडीहा व पोडैयाहाट स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस नियमित रेलसेवा में 02 सैकण्ड एसी, 03 थर्ड एसी, 03 थर्ड इसी इकोनामी, 07 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पॉवरकार, 01 गार्ड व 01 पेट्रीकार डिब्बो सहित कुल 22 डिब्बे होगे।