Chandauli News: चकिया में भाजपा नेता के भाई की हत्या के बाद व्यापार मंडल ने शोकसभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि, प्रकट किया दुख 

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चकिया। नगर से सटे तिलौरी गांव में भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर प्रदीप मौर्या के भाई संतोष मौर्य की गोली मारकर निर्माण हत्या कर दी जाने के बाद दूसरे दिन भी चर्चाओं का बाजार पूरी तरह गर्म रहा। जिसके बाद हर तरफ हत्या के कारण और आरोपी के पास गैर लाइसेंसी असला होने की चर्चा होती रही। हालांकि वही शनिवार की देर शाम चकिया नगर के व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद मोदनवाल के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारी और व्यापारियों ने नगर के गांधी पार्क परिसर में शोकसभा आयोजित मृतक संतोष मौर्य को याद करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर सच्ची श्रद्धांजलि दी। वही ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भी प्रार्थना किया।

व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद मोदनवाल ने बताया कि मृतक संतोष मौर्य काफी मिलनसार और सीधे स्वभाव के व्यक्ति थे। अपने व्यवहार से वह लोगों का दिल जीत लिया करते थे। लेकिन अचानक एक नशेबाज और बहसी युवक की उत्तेजना ने संतोष को मौत की नींद सुला दिया। जिससे पूरे बाजार में दहशत रहा।और नगर का माहौल गर्म रहा। अरविंद मोदनवाल ने कहा कि नगर में एकाएक हुई हत्याकांड की घटना इतिहास के पन्ने में दर्ज हो गई है। जितने पूरे चकिया नगर सहित आसपास इलाके को दहला दिया है। हालांकि प्रशासन को किस तरीके की कार्रवाई करनी चाहिए जिससे कि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो सके।

इस दौरान पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय गुप्ता, नीरज गुप्ता, दिनेश कसौधन,सुभाष खरवार, प्रदीप गुप्ता, विनय गुप्ता, श्लोक जायसवाल,असलम, बंगाली मद्धेशिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे।