Chandauli News:जिले के शहीद पुलिसकर्मी के पत्नी को डीजीपी ने सौंपा करोड़ों का चेक,दी आर्थिक सहायता,बोले-यह आर्थिक सहायता शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को संबल प्रदान करने का है एक प्रयास 

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

लखनऊ/चंदौली: उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण द्वारा एक भावुक अवसर पर चार दिवंगत पुलिसकर्मियों के शोक संतप्त आश्रितों को बैंक ऑफ बड़ौदा के पुलिस सैलरी पैकेज (PSP) के अंतर्गत आर्थिक सहायता के रूप में चेक (cheques) प्रदान किए गए। कार्यक्रम में शहीद मुख्य आरक्षी दुर्गेश कुमार सिंह, आरक्षी जितेन्द्र पाल, आरक्षी वीरेन्द्र कुमार सरोज और फालवर बृजेश कुमार के परिजनों को सम्मानपूर्वक चेक सौंपे गए।जिसमें मुख्य रूप से आरक्षी जितेन्द्र पाल (बरेली) के परिजनों को ₹1.95 करोड़,मुख्य आरक्षी दुर्गेश कुमार सिंह (जौनपुर) गृह जनपद चंदौली, आरक्षी वीरेन्द्र कुमार सरोज (फतेहपुर), और फालवर बृजेश कुमार (सिद्धार्थनगर) को ₹1.70 करोड़ की सहायता राशि प्रदान की गई।

जितेन्द्र पाल की मौत 12 दिसंबर 2024 को ट्रैक्टर-ट्रॉली द्वारा मोटरसाइकिल को टक्कर मारे जाने से हुई। दुर्गेश कुमार सिंह को जनपद जौनपुर में बीते 18 मई 2025 को गौ-तस्करों ने ड्यूटी के दौरान वाहन से कुचल दिया था। जिसमें दुर्गेश की मौके पर ही मौत हो गई थी। वीरेन्द्र कुमार सरोज की मृत्यु 5 मार्च 2025 को महाकुंभ मेला ड्यूटी समाप्त कर लौटते समय डंपर की टक्कर से हुई।बृजेश कुमार 10 नवंबर 2024 को पिकअप वाहन की टक्कर से शहीद हुए।

शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को चेक प्रदान करने के बाद डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि पुलिसकर्मी समाज की सेवा के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर देते हैं। यह आर्थिक सहायता उनके परिवारों को संबल प्रदान करने का एक प्रयास है, ताकि वे अपने जीवन की नई शुरुआत कर सकें। इस पहल से पुलिस बल में सेवा कर रहे कर्मियों में भी यह विश्वास जगा कि राज्य सरकार व विभाग हर परिस्थिति में उनके और उनके परिवार के साथ खड़ा है।इस अवसर पर ADG पीएचक्यू श्री आनन्द स्वरूप, ADG/डीजी के जीएसओ श्री एन. रविन्दर, आईजी भवन कल्याण आर.के. भारद्वाज, बैंक ऑफ बड़ौदा के GM प्रतीक अग्निहोत्री सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

*जानिए कहां-कहां थी दुर्गेश की तैनाती, क्या करते हैं माता-पिता और पत्नी*
चंदौली जनपद के सकलडीहा थाना क्षेत्र के उकनी गांव निवासी दीनानाथ सिंह एक किसान हैं। जिनके पुत्र दुर्गेश कुमार सिंह 2011 में पुलिस फोर्स में ज्वाइन की थी। इसके बाद वह 2011 से लेकर 2020 तक जौनपुर में तैनात थे। 2021 से 2024 तक प्रयागराज जीआरपी में तैनात रहे। इसके बाद फिर उनकी पोस्टिंग 2024 में दोबारा जौनपुर जनपद में ही हुई थी। पिछले 18 में को जौनपुर में पशु तस्करों ने हेड कांस्टेबल दुर्गेश को अपने वाहनों से कुचल दिया था। जिसमें मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। दुर्गेश की शादी 2015 में प्रियंका सिंह से हुई थी प्रियंका वर्तमान में प्राइमरी स्कूल में सरकारी शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं। दुर्गेश सिंह की दो बेटियां हैं 16 साल की तो दूसरी 2 साल की है। दुर्गेश की माता उर्मिला देवी भी घर में गिरिडीह का काम करती हैं।