चंदौली: एसपी आकाश पटेल ने तीन पुलिस क्षेत्राधिकारियों का हुआ तबादला,बदले गए कार्यक्षेत्र 

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चंदौली।एसपी आकाश पटेल ने शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव किया है।और तीन क्षेत्राधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है।

जारी की गयी सूची में एसपी ने सीओ देवेन्द्र कुमार को सदर से हटाकर सीओ नौगढ़ का चार्ज सौंपा है। वहीं नौगढ़ सीओ को जंगल के रास्ते से हटाकर हाईवे के सर्किल पर चार्ज सौंपा है। वहीं इसके अलावा नवागत सीओ संजय कुमार राय को क्षेत्राधिकारी कार्यालय के अलावा क्षेत्राधिकारी यूपी 112 एवं एल आई यू की कमान सौंपी है।
वही एसपी ने सभी अधिकारियों को अपने नई तैनाती स्थल पर तत्काल पहुंचकर चार्ज ग्रहण का कार्यक्षेत्र में कार्यभार करने के निर्देश दिए हैं।