अहमदाबाद मंडल पर उत्साहपूर्वक मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

अहमदाबाद मंडल पर उत्साहपूर्वक मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल पर शनिवार को 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार अहमदाबाद मंडल पर (एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग (Yoga for One Earth, One Health)सत्र का आयोजन किया गया। अहमदाबाद मण्डल के सामुदायिक भवन साबरमती, गांधीनगर कैपिटल स्टेशन, वडनगर स्टेशन, डीजल शेड साबरमती, लोको शेड वटवा, रेलवे अस्पताल साबरमती तथा मण्डल के विभिन्न स्थानों पर योग सत्र का आयोजन किया गया।

अहमदाबाद मण्डल के सामुदायिक भवन साबरमती में योगगुरु श्री जी.एन. कपूर ने सुबह 07.00 बजे 08.00 बजे तक रेल अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आरपीएफ स्टाफ, स्काउट & गाइड, नागरिक सुरक्षा संगठन (सिविल डिफेंस) के सदस्यों को कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अंतर्गत आसन, प्राणायाम तथा ध्यान से संबन्धित विभिन्न अभ्यासों का प्रशिक्षण दिया गया।

गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पर नागरिक सुरक्षा संगठन के सदस्यों, भारत स्काउट & गाइड के बच्चों और रेल कर्मचारियों द्वारा देश की प्रतिष्ठित ट्रेन गांधीनगर-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस के अंदर एवं स्टेशन पर समानंतर योगा अभ्यास किया गया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि हमें प्रतिदिन एक घंटा योगा या एक्सर्साइज़ अवश्य करनी चाहिए जिससे हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहे। आज कल के भाग दौड़ वाले जीवन में लोगों रोगों से बचने एवं स्वस्थ रहने एवं स्ट्रेस से बचने के लिए योग बहुत जरूरी है। ?योग को न केवल रेल कर्मचारियों को अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए अपितु अपने परिजनों को भी इस हेतु प्रेरित करना चाहिए ताकि सभी लोग शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें?।

योग अभ्यास के इस सत्र में मण्डल रेल प्रबंधक सुधीर कुमार शर्मा, अपर मण्डल रेल प्रबंधक लोकेश कुमार, मुख्य परियोजना प्रबंधक (गतिशक्ति) अनंत कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, अधिकारीगण, बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में वेलफ़ैर निरीक्षक टीम द्वारा किया गया।