अहमदाबाद मण्डल से चलने/गुजरने वाली 8 जोड़ी ट्रेनें आगरा फोर्ट की जगह ईदगाह स्टेशन पर रुकेंगी

अहमदाबाद मण्डल से चलने/गुजरने वाली 8 जोड़ी ट्रेनें आगरा फोर्ट की जगह ईदगाह स्टेशन पर रुकेंगी

उत्तर मध्य रेलवे द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार तकनीकी कारणों के चलते अहमदाबाद मंडल चलने/गुजरने वाली 8 जोड़ी ट्रेनें बताई गई तारीखों से अगली सूचना तक आगरा फोर्ट की जगह ईदगाह स्टेशन पर रुकेंगी। इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है

1. ट्रेन संख्या 15270 साबरमती-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 02.08.2025 से आगरा फोर्ट की जगह ईदगाह स्टेशन पर 09.30 बजे पहुंचेगी और 09.35 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 15269 मुजफ्फरपुर-साबरमती एक्सप्रेस 31.07.2025 से आगरा फोर्ट की जगह ईदगाह स्टेशन पर 16.45 बजे पहुंचेगी और 16.50 बजे प्रस्थान करेगी।

2. ट्रेन संख्या 12945 वेरावल-बनारस एक्सप्रेस 04.08.2025 से आगरा फोर्ट की जगह ईदगाह स्टेशन पर 04.30 बजे पहुंचेगी और 04.35 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 12946 बनारस-वेरावल एक्सप्रेस 06.08.2025 से आगरा फोर्ट की जगह ईदगाह स्टेशन पर 17.20 बजे पहुंचेगी और 17.30 बजे प्रस्थान करेगी।

3. ट्रेन संख्या 12947 अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस 30.07.2025 से आगरा फोर्ट की जगह ईदगाह स्टेशन पर 12.40 बजे पहुंचेगी और 12.50 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 12948 पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस 30.07.2025 से आगरा फोर्ट की जगह ईदगाह स्टेशन पर 12.40 बजे पहुंचेगी और 12.45 बजे प्रस्थान करेगी।

4. ट्रेन संख्या 15635 ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस 01.08.2025 से आगरा फोर्ट की जगह ईदगाह स्टेशन पर 12.40 बजे पहुंचेगी और 12.50 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 15636 गुवाहाटी-ओखा एक्सप्रेस 04.08.2025 से आगरा फोर्ट की जगह ईदगाह स्टेशन पर 23.40 बजे पहुंचेगी और 23.45 बजे प्रस्थान करेगी।

5. ट्रेन संख्या 15667 गांधीधाम-कामाख्या एक्सप्रेस 02.08.2025 से आगरा फोर्ट की जगह ईदगाह स्टेशन पर 12.40 बजे पहुंचेगी और 12.50 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 15668 कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस 30.07.2025 से आगरा फोर्ट की जगह ईदगाह स्टेशन पर 23.40 बजे पहुंचेगी और 23.45 बजे प्रस्थान करेगी।

6. ट्रेन संख्या 12937 गांधीधाम-हावड़ा एक्सप्रेस 02.08.2025 से आगरा फोर्ट की जगह ईदगाह स्टेशन पर 14.50 बजे पहुंचेगी और 15.00 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 12938 हावड़ा-गांधीधाम एक्सप्रेस 04.08.2025 से आगरा फोर्ट की जगह ईदगाह स्टेशन पर 18.10 बजे पहुंचेगी और 18.20 बजे प्रस्थान करेगी।

7. ट्रेन संख्या 12941 भावनगर-आसनसोल एक्सप्रेस 05.08.2025 से आगरा फोर्ट की जगह ईदगाह स्टेशन पर 14.50 बजे पहुंचेगी और 15.00 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 12942 आसनसोल-भावनगर एक्सप्रेस 31.07.2025 से आगरा फोर्ट की जगह ईदगाह स्टेशन पर 12.40 बजे पहुंचेगी और 12.45 बजे प्रस्थान करेगी।

8. ट्रेन संख्या 22969 ओखा-बनारस एक्सप्रेस 31.07.2025 से आगरा फोर्ट की जगह ईदगाह स्टेशन पर 14.50 बजे पहुंचेगी और 15.00 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 22970 बनारस-ओखा एक्सप्रेस 02.08.2025 से आगरा फोर्ट की जगह ईदगाह स्टेशन पर 07.35 बजे पहुंचेगी और 07.40 बजे प्रस्थान करेगी।