अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अलीगंज में सामूहिक योगाभ्यास, अलीगंज विधायक ने दी शुभकामनाएं।*

*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अलीगंज में सामूहिक योगाभ्यास, अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने दी शुभकामनाएं।*

*अलीगंज (एटा)* आज *21 जून* को *11वें* अंतर्राष्ट्रीय योग *दिवस* के अवसर *पर तहसील* परिसर *अलीगंज में* सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में *क्षेत्रीय विधायक* सत्यपाल सिंह राठौर एवं *एसडीएम* विपिन कुमार तथा *तहसीलदार* एवं *नायब तहसीलदार* सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी *शामिल हुए।*

विधायक *राठौर ने योगाभ्यास के बाद कहा,* ?योग केवल व्यायाम नहीं, यह तन, मन और आत्मा का संतुलन है। *अकेले भारत* ने *योग* को *विश्व मंच* पर पहुँचाया और *आज पूरा विश्व* इसे अपनाकर लाभ ले रहा है।? उन्होंने *सभी* को *योग दिवस* की *शुभकामनाएं* दीं और *कहा* कि यह *भारत* की *आत्मा* से *निकलने वाली चेतना* का उत्सव है *यह योग दिवस*, योग का सीधा अर्थ है जुड़ना ये देखना सुखद है कि कैसे भारत की इस पहल से योग ने पूरे विश्व को जोड़ा है। संयुक्त राष्ट्र ने इसे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी।

इस कार्यक्रम में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।