हरदोई में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन, चित्र पर पुष्प अर्पित और केक काट कर कार्यक्रम की हुई शुरूआत, शहर अध्यक्ष बोले- राहुल गांधी संविधान के रक्षक व युवाओं के सच्चे प्रत

हरदोई में कांग्रेस पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री एवं पीसीसी सदस्य अमलेंद्र त्रिपाठी ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत राहुल गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुई। इसके बाद केक काटकर उनकी दीर्घायु की कामना की गई। शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि ?राहुल गांधी संविधान के रक्षक व युवाओं के सच्चे प्रतिनिधि हैं। देश में समानता और अधिकारों की लड़ाई में वे हमेशा आगे रहे हैं।?

जिला महामंत्री अमलेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि राहुल गांधी देश की जनता की आवाज हैं। ?उन्होंने छात्रों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों के लिए निरंतर संघर्ष किया है। उनके विचार हमें प्रेरणा देते हैं।?

अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष विनीत कुमार वर्मा ने राहुल गांधी को महात्मा गांधी और बाबा साहब अंबेडकर के विचारों का संवाहक बताया। जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं और भाजपा नेताओं की अभद्र टिप्पणियाँ उनकी लोकप्रियता से घबराहट को दर्शाती हैं।

इस अवसर पर टीटू गुप्ता, महताब अहमद, लक्ष्मीकांत पांडे, ममता पाल, विनोद यादव, इस्लाम गाजी, रामबली वर्मा, कुसुमा, श्रेयश मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने राहुल गांधी के नेतृत्व में देशहित की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया।