इज्जतनगर मंडल के दो दिवसीय निरीक्षण के दूसरे दिवस शुक्रवार याँत्रिक कारखाना एवं लोको शेड, इज्जतनगर गहन निरीक्षण किया।

अपर महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे डी.के. सिंह ने अपने इज्जतनगर मंडल के दो दिवसीय निरीक्षण के दूसरे दिवस शुक्रवार याँत्रिक कारखाना एवं लोको शेड, इज्जतनगर गहन निरीक्षण किया। लोको शेड के निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबधंक वीणा सिन्हा, अपर मंडल रेल प्रबधंक मनोज कुमार, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता/टीआरएस योगेश कुमार सिंह सहित मंडल के शाखा अधिकारी उपस्थित थे।

अपर महाप्रबंधक डी.के. सिंह द्वारा इज्जतनगर स्थित लोको शेड का निरीक्षण के दौरान हाल ही में कमीशन किए गए डब्ल्यूएपी-7 विद्युत लोकोमोटिव की उन्नत विशेषताओं जैसे कैब एसी, एचओजी प्रणाली, लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट के लिए आधुनिक सीटें एवं अन्य क्रू-सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। एचओजी प्रणाली की कार्यक्षमता एवं विश्वसनीयता बढ़ाने हेतु तकनीकी सुझाव भी दिए। इज्जतनगर लोको शेड में एल्को एवं एच.एच.पी. ब्रॉड गेज डीजल लोकोमोटिव, मीटर गेज लोकोमोटिव के अतिरिक्त कन्वेन्शनल एवं थ्री-फेज विद्युत लोकोमोटिव का भी अनुरक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान इन सभी श्रेणियों के लोकोमोटिव के अनुरक्षण कार्यों की समीक्षा की गई तथा उनकी गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त श्री सिंह द्वारा शेड में कार्यरत कर्मचारियों को और अधिक बेहतर, सुरक्षित एवं सुविधाजनक कार्य वातावरण प्रदान करने हेतु उपयुक्त सुझाव व निर्देश भी दिए गए।

इसके पूर्व अपर महाप्रबंधक डी.के. सिंह ने यान्त्रिक कारखाना, इज्जतनगर के निरीक्षण दौरान पी.ओ.एच. किये गए यान संख्या 223654 का निरीक्षण किया गया। पी.ओ.एच. कार्य को उन्होंने संतोषजनक पाया गया। यन्त्रालय द्वारा आर.डी.एस.ओ. द्वारा निर्देशित सभी कोच मॉडिफिकेशन किये जाते पाये। व्हील शॉप के निरीक्षण के दौरान शॉप की कार्य प्रणाली को देखा गया। ज्ञातव्य हो कि व्हील शॉप का वर्ष 2024-25 का आउटटर्न कुल 8488 व्हील सेट रहा जो 2023-24 के आउटटर्न 7611 व्हील सेट से 11.52 प्रतिशत अधिक है। यन्त्रालय द्वारा एल.एच.बी. बोगी हेतु स्ट्रिपिंग स्टैंड विकसित किया गया है जिस पर एल.एच.बी. बोगी के सेकेंडरी सस्पेंशन की डिमेंटिलिंग एवं अस्सेमब्लिंग बिना पिट के की जाती है। एयर-ब्रेक सेक्शन के निरीक्षण के दौरान यंत्रालय द्वारा विकसित की गई ?कम्प्यूटराइज्स यूनीवर्सस टेस्ट बेंच फोर एलएचबी एयर ब्रेक कम्पोनेंट्स? का निरीक्षण किया। जिस पर एल.एच.बी. यानों के विभिन्न एयर-ब्रेक कॉम्पोनेन्ट को टेस्ट किया जा रहा है। एयर-ब्रेक सेक्शन द्वारा बेंच पर टेस्ट किये गए कम्पोनेन्ट पर क्यूआर कोड लगाया जा रहा है जिसमें टेस्टिंग सम्बन्धी डाटा रिकॉर्ड होता पाया। फर्निशिंग सेक्शन द्वारा आग और धुआँ पता लगाने वाली प्रणाली एवं इलेक्ट्रो-न्यूमेटिक दबावयुक्त फ्लशिंग प्रणाली टेस्ट बेंचे इन-हाउस विकसित की गयी है, को देखकर उन्होंने प्रशंसा व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान उप मुख्य कारखाना प्रबंधक शैलेश सिंह ने यंत्रालय में किए जा रहे कार्य कलापों की जानकारी अपर महाप्रबंधक को दी। यंत्रालय की समस्याओं एवं चुनौतियों के बारे में भी उन्होंने अवगत कराया।