उत्तर मध्य रेलवे के आगरा फोर्ट स्टेशन के प्लेटफाफर्म संख्या 01 पर वॉशेबल एप्रन की मरम्मत कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है।

अजमेर-आगरा फोर्ट-अजमेर रेलसेवा के आगमन/प्रस्थान स्टेशन में परिवर्तत
जोधपुर-वाराणसी सिटी रेलसेवा आगरा फोर्ट स्टेशन पर नही करेगी ठहराव
अजमेर-सियालदाह रेलसेवा आगरा फोर्ट के स्थान पर ईदगाह स्टेशन पर करेगी ठहराव

उत्तर मध्य रेलवे के आगरा फोर्ट स्टेशन के प्लेटफाफर्म संख्या 01 पर वॉशेबल एप्रन की मरम्मत कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। जिसके कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेलसेवाए प्रभावित रहेगी।

आगमन/प्रस्थान स्टेशन में परिवर्तत

1 गाडी संख्या 22987, अजमेर - आगराफोर्ट रेलसेवा जो दिनांक 23.05.25 से 11.06.25 तक अजमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा आगराफोर्ट के स्थान पर आगराकैंट स्टेशन पर 12.45 बजे टर्मिनेट होगी।

2 गाडी संख्या 22988, आगराफोर्ट- अजमेर रेलसेवा दिनांक 23.05.25 से 11.06.25 तक आगराफोर्ट के स्थान पर पर आगराकैंट स्टेशन से 14.45 बजे संचालित होगी।

ठहराव स्टेशन में परिवर्तन

1 गाडी संख्या 14854/14864/14866, जोधपुर-वाराणसी सिटी रेलसेवा जो दिनांक 23.05.25 से 11.06.25 तक जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा आगराफोर्ट स्टेशन पर ठहराव नही करेगी।

2 गाडी संख्या 12988, अजमेर-सियालदाह रेलसेवा जो दिनांक 23.05.25 से 11.06.25 तक अजमेर से प्रस्थान करेगी वह आगराफोर्ट के स्थान पर ईदगाह स्टेशन पर 19.35 बजे आगमन व 19.40 बजे प्रस्थान करेगी।
नोट-उक्त रेलसेवाओ का अन्य स्टेशनों पर संचालन समय व ठहराव यथावत रहेगा।