सांप के काटने से ग्राम पंचायत केसवन में मातम, उपचार के दौरान सोनेलाल ने तोड़ा दम

सांप के काटने से ग्राम पंचायत केसवन में मातम, उपचार के दौरान सोनेलाल ने तोड़ा दम

अस्पताल में करीब दो घंटे तक चला उपचार, मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम; ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों ने जताया गहरा शोक

#Hardoi 
.
विकास खंड अहिरोहरी की केसवन ग्राम पंचायत में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। गांव निवासी सोनेलाल पुत्र कन्हैया जी को सांप ने काट लिया। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों द्वारा करीब दो घंटे तक उपचार किया गया। लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

सोनेलाल की असामयिक मृत्यु की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। इस हृदयविदारक घटना से ग्रामीणों में गहरा दुःख व्याप्त है।

ग्राम प्रधान कुलदीप श्रीवास्तव एवं समस्त ग्रामवासियों ने दिवंगत सोनेलाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। ग्रामीणों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

ग्राम प्रधान कुलदीप श्रीवास्तव एवं समस्त ग्रामवासियों की ओर से दिवंगत आत्मा को शत-शत नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि।

#हरदोई