मुरादाबाद में रोडवेज अधिकारियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा, 55 यात्रियों को सुरक्षित निकाला

मुरादाबाद। थाना मुंडापांडेय क्षेत्र के दलपतपुर ओवरब्रिज पर बुधवार को दिल्ली से बरेली जा रही रोडवेज बस में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस संख्या UP32MN9844 में करीब 55 यात्री सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग और रोडवेज अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

मौके पर पहुंचे उप मुख्य यांत्रिक अभियंता अनुराग यादव और क्षेत्रीय प्रबंधक अम्बरीन अख्तर ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी यात्रियों को दूसरी रोडवेज बस में बैठाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना कराया। अधिकारियों की सक्रियता और समय पर की गई कार्रवाई से यात्रियों को बड़ी राहत मिली।

राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी 55 यात्री सुरक्षित रहे। रोडवेज अधिकारियों और अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।