मतदाता जोड़ो अभियान में नए मतदाताओं को भाजपा की रीति-नीति से जोड़ने का आह्वान

कासगंज। भाजपा के जिला प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने शुक्रवार को जिला कार्यालय पर जिला कार्यसमिति और सभी मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर मतदाता जोड़ो अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को गति देने और अधिक से अधिक नए मतदाताओं को पार्टी की रीति-नीति एवं विचारधारा से जोड़ने का आह्वान किया।

उन्होंने संगठनात्मक स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और नए मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठन पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करेगा।

बैठक में शिवकुमार भारद्वाज, प्रदीप वर्मा, सुरेश माहेश्वरी, रामनिवास राजपूत, डॉ. खूब सिंह, आकाश दीप रानू, संजय सोलंकी, विजय लक्ष्मी कश्यप, अमृता सिंह, अजय शर्मा, कृपा शंकर गोला, सुमित वाल्मीकि, रविंद्र ब्रह्मचारी, शुभम प्रधान और केशव अग्रवाल सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।