फुट ओवरब्रिज गर्डर लॉन्चिंग के चलते तीन ट्रेनें रहेंगी रेगुलेट, यात्रियों को करना होगा इंतजार

जयपुर। कोटा-नागदा रेलखंड के बीच गरोठ स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज के गर्डर लॉन्चिंग का काम किया जाएगा। इसके लिए रेलवे की ओर से ब्लॉक लिया जा रहा है। कार्य के चलते इस मार्ग से गुजरने वाली तीन रेलसेवाओं को निर्धारित समय के अनुसार रेगुलेट किया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार

गाड़ी संख्या 20846 बीकानेर-बिलासपुर 6 अक्टूबर 2026 को बीकानेर से रवाना होगी। यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे क्षेत्र में 55 मिनट रेगुलेट रहेगी।

गाड़ी संख्या 20844 भगत की कोठी-बिलासपुर 8 अक्टूबर 2026 को भगत की कोठी से रवाना होगी। यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे क्षेत्र में 55 मिनट रेगुलेट रहेगी।

गाड़ी संख्या 20845 बिलासपुर-भगत की कोठी 9 अक्टूबर 2026 को बिलासपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे क्षेत्र में 10 मिनट रेगुलेट रहेगी।

रेलवे के अनुसार फुट ओवरब्रिज का गर्डर लॉन्चिंग कार्य यात्रियों की सुविधा और रेल परिचालन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्य के दौरान संबंधित ट्रेनों के संचालन समय में अस्थायी बदलाव रहेगा।