पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पाली में वार्षिक खेलोत्सव हर्षाेल्लास के साथ संपन्न

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पाली में वार्षिक खेलोत्सव हर्षाेल्लास के साथ संपन्न

पाली, सिटी पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पाली में 6 नवंबर 2026 को वार्षिक खेलोत्सव समारोहपूर्वक एवं हर्षाेल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विक्रम सिंह भाटी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली रहे, जबकि समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य श्री एच. एल. मीणा ने की। इस अवसर पर अभिभावकों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के स्वागत, विद्यालय ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य, राजस्थानी लोकनृत्य, चीयर डांस एवं योग प्रदर्शन के माध्यम से अपनी प्रतिभा और सांस्कृतिक विविधता का परिचय दिया। इसके पश्चात खेल शिक्षक द्वारा विद्यालय की वार्षिक खेल गतिविधियों एवं उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

समारोह का विशेष आकर्षण केंद्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का सम्मान रहा। राष्ट्रीय स्तर पर केंद्रीय विद्यालय का नाम गौरवा.न्वित करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित करने वाली छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। साथ ही, खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर केंद्रीय विद्यालय पाली को संपूर्ण जयपुर संभाग में द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर विद्यालय की इस उपलब्धि को भी विशेष रूप से रेखांकित किया गया। इन उपलब्धियों ने समारोह को गौरवपूर्ण बना दिया।

मुख्य अतिथि विक्रम सिंह भाटी ने अपने संबोधन में खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना एवं खेल भावना को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

इसके पश्चात विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्स.ाहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा, कौशल एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना का प्रदर्शन किया। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा।