जम्मू मंडल में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन पर दिया जोर

जम्मू मंडल में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन पर दिया जोर

ईमानदारी और पारदर्शिता का संदेश

जम्मू। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह की तैयारियों के तहत 22 अक्टूबर को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भ्रष्टाचार उन्मूलन, नैतिक आचरण, कार्य में पारदर्शिता और जवाबदेही के महत्व पर जोर दिया गया।

यह कार्यक्रम 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक मनाए जाने वाले सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत आयोजित गतिविधियों का हिस्सा था। इस वर्ष सप्ताह की थीम ?सत्यनिष्ठा से समृद्धि? रखी गई है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जम्मू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार ने की। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक, सीनियर डीईएन शुभम पवार, मंडल के सभी शाखा अधिकारी, कर्मचारी तथा सिग्नल और मैकेनिकल सतर्कता विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही आवश्यक है। अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने कार्यक्षेत्र में नैतिक मूल्यों का पालन करने तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया।

जम्मू मंडल रेल प्रशासन ने भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के माध्यम से कर्मचारियों को ईमानदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।