घर के सामने खून से लथपथ मिला ग्रामीण का शव, दो लोगों पर हत्या का आरोप

CITIUPDATE NEWS/संतोष सारथी/कोरबा जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम सिमकेंदा सिरकी डुगरू में एक ग्रामीण का शव घर के सामने खून से लथपथ हालत में मिला। मामले में मृतक के परिजनों की ओर से दो लोगों पर तीर-धनुष और सब्बल से हमला कर हत्या करने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है।

घटना 10 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पत्नी बुधवारी कोरवा ने 11 अक्टूबर की सुबह इसकी जानकारी दी। उसने बताया कि घरेलू बातों को लेकर अघन कोरवा और नंदू कोरवा ने उसके पति रामदुलार कोरवा पर हमला कर उसकी हत्या कर दी । इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मामले में अघन कोरवा (22) और नंदू कोरवा (65), दोनों निवासी ग्राम सिमकेदा सिरकी डुगरू, को आरोपी बनाया गया है। जहां पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं।