ग्राम गजकन्हार, धमतरी में आबकारी विभाग की अवैध महुआ शराब बिक्री पर बड़ी एवं प्रभावी कार्यवाही। कुल 20 लिटर हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त, 1 आरोपी गिरफ्तार।

ग्राम गजकन्हार, धमतरी में आबकारी विभाग की अवैध महुआ शराब बिक्री पर बड़ी एवं प्रभावी कार्यवाही। कुल 20 लिटर हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त, 1 आरोपी गिरफ्तार।

जिला कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा द्वारा दिए गए निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री रोहित देवांगन के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त नगरी द्वारा कार्यवाही के दौरान आरोपी के निवास से 20 लिटर हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त की गई। उक्त प्रकरण में आरोपिया सुरेखा विश्वकर्मा के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख),34(2), 59-क के तहत विधिवत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।

उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक जितेंद्र उइके, पुरुषोत्तम सिन्हा, मुख्य आरक्षक मुरलीधर सोनी, महेश साहू, आरक्षक श्रुति साहू, नीरज चंद्राकर,भूषण वर्मा,राजकिशोर, व वाहन चालक मिलेश सराहनीय एवं सक्रिय योगदान रहा।

जिला प्रशासन द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है एवं आमजन से अपील की गई है कि इस प्रकार की किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल विभाग को दें।