गश्त के दौरान मिला बटुआ, कालिका पेट्रोलिंग टीम ने मालिक को लौटाया

गश्त के दौरान मिला बटुआ, कालिका पेट्रोलिंग टीम ने मालिक को लौटाया

 

पाली सिटी जिला ब्यूरो चीफ ओम प्रकाश प्रजापत 

 

पाली सिटी OP न्यूज पाली महिलाओं एवं आमजन की सुरक्षा तथा सार्वजनिक स्थानों पर कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पाली पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग टीम द्वारा लगातार प्रभावी गश्त की जा रही है। इसी क्रम में 5 अक्टूबर 2026 को कालिका पेट्रोलिंग टीम-6 को भालेलाव रोड पर गश्त के दौरान एक लावारिस बटुआ मिला पुलिस टीम ने बटुए की जांच की तो उसमें आधार कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस जन आधार कार्ड सहित ₹4,500 की नकदी मिली दस्तावेजों के आधार पर बटुए के मालिक की पहचान राहुल पुत्र मदनलाल, जाति भाट निवासी राजेन्द्र नगर के रूप में हुई इसके बाद कालिका पेट्रोलिंग टीम ने स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाकर राहुल से संपर्क किया। राहुल ने पुलिस को बताया कि उसके दस्तावेज और नकदी रास्ते में गिर गए थे और वह काफी समय से उनकी तलाश कर रहा था पुलिस टीम ने राहुल को बुलाकर उसके सभी दस्तावेज और ₹4,500 की नकदी सुरक्षित रूप से सुपुर्द कर दी। पुलिस की इस पहल से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूती मिली यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन IPS के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक SIUCAW सुनील पवार के सुपरविजन में की गई।