एटा: भारतीय न्याय चक्र फाउंडेशन ने केक काटकर मनाया तृतीय स्थापना दिवस।

भारतीय न्याय चक्र फाउंडेशन ने केक काटकर मनाया तृतीय स्थापना दिवस।�

नौशाद अली और विष्णु मिश्रा रहे मुख्य अतिथि, कई पदाधिकारियों को सौंपी गई नई जिम्मेदारी।�

अवागढ़ (एटा)। भारतीय न्याय चक्र फाउंडेशन के तृतीय स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन कार्यालय पर केक काटकर तृतीय स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी नौशाद अली और संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के प्रबंधक एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी समीम खांन ने की।

स्थापना दिवस समारोह के दौरान संगठन की गतिविधियों, सामाजिक एकता और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर संगठन का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा भी की गई। सोहिल खान को जिला उपाध्यक्ष एटा, शान मुहम्मद को तहसील अध्यक्ष जलेसर तथा शाल बाबू को ब्लॉक उपाध्यक्ष अवागढ़ नियुक्त किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने की अपेक्षा जताई।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ प्रेमलता, समाजसेविका मीना बेगम, जिलाध्यक्ष हाथरस जितेंद्र कुमार गौड़, जिलाध्यक्ष एटा सत्य प्रकाश, जिला महामंत्री गुल हाफिज, परवेज अली, अमन खान, अमृत, संदीप, आसीन खान, रजीद खां, हमीद खां, आजाद खान, ईद मुहम्मद और प्रमोद कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के समापन पर संगठन के पदाधिकारियों ने सामाजिक हितों के लिए मिलकर कार्य करने तथा फाउंडेशन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

 

रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।